फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Smuggling: संरक्षित पशुओं से लदा लोडर पकड़ा, चालक समेत दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Sat, 18 Mar 2023 10:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डेरापुर कोतवाली क्षेत्र में संरक्षित पशुओं से लदा एक लोडर पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो लोग चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है। गोवंशों को गोआश्रय भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र में तस्करी कर वध के लिए ले जा रहे संरक्षित पशुओं से लदा एक लोडर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मौके से लोडर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए।

विज्ञापन

पकड़े गए लोगों को पुलिस ने गोवध अनिधनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात कांधी चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान कांधी गांव से कुछ दूरी पर एक लोडर आता दिखाई दिया।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक व उस पर तीन लोग लोडर छोड़कर भागने लगे। चालक व उसके एक साथी को दौड़ाकर पुलिस टीम ने पकड़ लिया। दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोडर पर दो संरक्षित पशु व उसका एक बच्चा वध के लिए लिए जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
उन लोगों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया, लेकिन डेरापुर के मोहम्मद पुर निवासी नासिर और अल्ताफ  भाग गए। गिरफ्तार दो लोगों समेत चार के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार लोगों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें