कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार की देररात उमरन चौराहा के पास कार और लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार सिपाही की कानपुर में मौत हो गई।
जबकि कार सवार पार्षद, उनका बेटा और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुलंदशहर जिले के ग्राम चितसोना अलीपुर थाना बीबीनगर निवासी ओमप्रकाश को बेटा दुष्यंत (28) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था।
वर्तमान में गाजियाबाद निवासी पार्षद वेदपाल की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। शुक्रवार को पार्षद, बेटा कपिल, सिपाही दुष्यंत व तीन अन्य लोग कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। देरशाम सभी प्रयागराज से कार से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे।
देररात कानपुर इटावा हाईवे पर उमरन चौराहा के पास आगे जा रहा लोडर अचानक अवैध कट की ओर मुड़ गया। लोडर के अचानक लेन बदलने से पीछे से आई तेज गति कार लोडर से भिड़ गई।