हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर छह बाइकें भी बरामद हुईं हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित वार्ता में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह शुक्रवार को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेझा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान वाहन चोर होने की आशंका पर दो बाइकों से आ रहे दो युवकों को रोका गया। बाइक सवारों ने अपना नाम मनोज कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम भैदपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर और संजय कुमार कुशवाहा पुत्र राम सिंह निवासी खेरिया थाना पचदेवरा जनपद हरदोई बताया।
कागजों का मिलान बाइक के चेसिस और इंजन नंबर से किया गया तो ये अलग मिला। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मनोज और संजय ने बताया कि वाहनों की चोरी कर फर्जी अभिलेखों के जरिये सस्ते में बेच देते थे।