मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ छात्रा को कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल की जांच के बाद एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद से रजनी की मां पिंकी, पिता और छोटा भाई अभिषेक बेसुध हैं।