फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर में मिली छिपकली, पानी पीने से 9 बच्चे बीमार

Fri, 04 Aug 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्कूल में लगे वाटर कूलर से पानी पीकर 9 बच्चे ब‌ीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव ज‌िले के एक स्कूल के वाटर कूलर का जहरीला पानी पीकर नौ बच्चों के ब‌िमार पड़ने का मामला सामने आया है। सभी बच्चों को पानी पीते  ही उल्ट‌ियां होने लगी। इसके फौरन बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने के ल‌िए ले जाया गाया और वाटर कूलर से बच्चों को पानी पीने से मना कर द‌िया गया।  
विज्ञापन


यह मामला है उन्नाव ज‌िले के हसनगंज तहसील के न्यू तनी नगर पंचायत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल का। इसे अब जयप्रकाश नारायण स्कूल के नाम से जाना जाता है। यहां के 9 बच्चे जहरीला पानी पीने से बीमार हो गए। बताया जा रहा है क‌ि यहां लगे वाटर कूलर में छिपकली मरी म‌िली है। ज‌िसका पानी पीने मासूम बच्चों को अचानक उल्ट‌ियां होने लगी।  

इन बच्चों ने सुबह इसी वाटर कूलर का पानी पिया था। जिसके बाद सर घूमने और चक्कर आने की शिकायतें करने लगे। इसी बीच बच्चों को कई बार उल्टियां भी हुई। जिसकी जानकारी होने के बाद अध्यापकों ने तुरंत स्थानीय सीएचसी में चिकित्सकों से संपर्क किया। जहां बच्चों को भर्ती कराया गया। इन बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल कोई चिंता जनक बात नहीं है। डॉक्टरों की पूरी टीम इन बच्चों के उपचार में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें