फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से से आगबबूला महिलाओं को देख पीछे भागी पुलिस, 3 घंटे तक चला बवाल

Fri, 04 Aug 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में अधेड़ की मौत पर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
इटावा फ्रेंड्स कालोनी इलाके में जेपी गार्डन के पास गुरुवार को आर्मी पब्लिक स्कूल की बस से कुचल जाने से अधेड़ की मौत के बाद तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। रास्ता जाम करने वालों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करने की कोशिश की। पुलिस के लाठियां फटकारते ही महिलाओं का आक्रोश बढ़ गया। वे पुलिस से भिड़ गईं। ये सब देख पुलिस पैर पीछे खींचने को मजबूर हो गई। 
विज्ञापन

रास्ता जाम होने की सूचना ही फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए, लेकिन रास्ता जाम करने  वालों ने उनकी एक न सुनी। इस पर बाद मे आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। सदर विधायक सरिता भदौरिया के सामने रास्ता जाम करने वाली महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाय लाठिया बरसाई। वे पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि विधायक के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुल गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें