यूपी के कानपुर में देर शाम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की छात्राएं आगबबूला होकर सड़क पर उतर आईं। गर्ल्स हॉस्टल के खाने में छिपकली निकल आने की वजह से छात्र-छात्राओं ने सड़क पर ही आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
छात्राओं का यह भी कहना था कि यूनिवर्सिटी के खाने में अक्सर कोई न कोई कमी रह जाती है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
3 of 5
किसी छात्रा की थाली में से छिपकली निकल आई
कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में महिला छात्रावास में रह रही छात्राएं रात का खाना खाने के लिए मेस गईं थीं। इसी दौरान किसी छात्रा की थाली में से छिपकली निकल आई।
4 of 5
यह देखते ही पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया
यह देखते ही पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। छात्राओं के साथ छात्र भी यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे। रात 9 बजे के करीब तख्तियां, बैनर लेकर छात्र-छात्राएं कानपुर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर जीटी रोड पर बैठ गए।
छात्र-छात्राओं का आंदोलन होता देख प्रोफेसर और विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए
सड़क पर छात्र-छात्राओं का आंदोलन होता देख प्रोफेसर और विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। छात्र-छात्राओं का आंदोलन अभी भी जारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।