फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: त्योहारों में लापरवाही से आ सकती कोरोना की सेकेंड पीक

Mon, 19 Oct 2020 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन
आगामी त्योहारों के दौरान अगर लापरवाही बरती गई तो कोरोना की सेकेंड पीक का खतरा पैदा हो जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग, संक्रमण से बचाव के तरीकों की अनदेखी भारी पड़ जाएगी। इसके मद्देनजर शासन की ओर से सतर्क रहने और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सचेत किया गया है कि संक्रमितों की संख्या घटने से बेफिक्र न हों। अस्पतालों को बिल्कुल तैयार रखें। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा डॉ. रजनीश दुबे और अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने अलग-अलग समीक्षा बैठकों में पूरे सिस्टम को अलर्ट पर रहने की हिदायत दी है।

साथ ही अभी मिल रहे संक्रमितों की कायदे से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने को कहा गया है। जिससे कोरोना चेन टूटे। शासन के आदेश के बाद सीएचसी, पीएचसी स्तर के अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही जहां सेकेंड पीक आई है, वहां की स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि का कहना है कि मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई है। लेकिन पूरा सिस्टम अलर्ट मोड में है।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉनीटरिंग में और तेजी कर दी गई है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर बेवजह न जाएं, नहीं तो संक्रमण फिर फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें