फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से एक और मौत, 53 पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 27339

Mon, 19 Oct 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 53 पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई। डायबिटीज पीड़ित इस मरीज को संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया था। वहीं, 53 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या अब 715 हो गई है।
विज्ञापन


कुल संक्रमितों की संख्या 27339 और इनमें से 24890 मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव केस 1734 हैं। माधवपुरम निवासी 65 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने एयरफोर्स चिकित्सालय में दम तोड़ा।

वहीं, कोरोना से 53 साल के एक रोगी की मौत सात जुलाई और 72 साल के एक बुजुर्ग की मौत 11 सितंबर को हुई थी। कोरोना राज्य पोर्टल में इनका आंकड़ा अब अपडेट किया गया है। नए मिले संक्रमितों में बादशाहीनाका, सचेंडी, आवास विकास, जिला कारागार, खलासी लाइन, नवाबगंज, आईआईटी सोसाइटी, बिधनू, दानाखोरी, धनकुट्टी, विष्णुपुरी, फीलखाना, कौशलपुरी, मालवीय विहार, बेकनगंज, धारीपुरवा, अजीतगंज, यशोदा नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें