फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से नौ और मौतें, 236 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 6670 हुई

Tue, 04 Aug 2020 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 236 नए पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमित नौ और रोगियों की मंगलवार को मौत हो गई। सात रोगियों की मौत हैलट, एक की कांशीराम अस्पताल और एक मौत रामा मेडिकल कॉलेज में हुई है। रोगी पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन की चपेट में रहे हैं।
विज्ञापन


बाद में कोरोना संक्रमण हुआ और निमोनिया की गिरफ्त में आ गए। कोरोना से अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 236 नए संक्रमित मिलने के साथ ही अब तक 6670 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इसमें 2323 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

एक्टिव केस 3858 हैं। हैलट में पीरोड के रहने वाले 62 साल के वृद्ध, लालबंगला की 50 साल की महिला, काकादेव के 62 साल के वृद्ध, शास्त्रीनगर निवासी 80 साल के वृद्ध, आवास विकास निवासी 72 साल की वृद्धा, सजेती निवासी आठ साल के बच्चे, पटेल नगर निवासी 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


आठ साल के लड़के में सिर्फ कोरोना का गंभीर लक्षण एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम रहा है। उसका सांस तंत्र फेल हो गया। बाकी रोगियों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग भी रहे हैं। इसके अलावा अशोक नगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की कांशीराम अस्पताल और मसवानपुर की 59 साल की महिला की रामा मेडिकल कालेज में मौत हुई।

इन्हें भी डायबिटीज और हाइपरटेंशन रहा है। मंगलवार शाम तक 236 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये तिलकनगर, राजीव नगर, लालबंगला, श्याम नगर, बिल्हौर, स्वरूपनगर, बर्रा-2,  हेमंत विहार, सुजानपुर, हूलागंज, विजय नगर, नवाबगंज, काकादेव, आवास विकास, साकेतनगर, शास्त्रीनगर, शांतीनगर, कोयलानगर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, लाजपत नगर, सिविल लाइंस, दबौली, चकेरी, रतनलालनगर, लाटूश रोड, नौघड़ा, किदवईनगर, जूही, तात्याटोपे नगर, सीसामऊ, गोपाल नगर, दर्शनपुरवा, पनकी, कौशलपुरी, विश्व बैंक बर्रा, कैलाश नगर, घाटमपुर, गांधीनगर, शारदा नगर, अंबेडकर नगर, देव नगर आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें