फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नन्हे मुन्ने 25 तरह के खेलों में दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्र सरदार फतेह सिंह की स्मृति में ‘सरदार फतेह सिंह खेल सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी को कानपुर की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कानपुर क्लब में हुई प्रेसवार्ता में ओलिंपिक संघ के रजत आदित्य दीक्षित ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजकों का लक्ष्य है कि खेलों से बचपन में जुड़ने वाला कोई नन्हा प्रतिभागी आगे चलकर मनु भाकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों की तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करे। उन्हें खेल मैदान से जोड़कर भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए पांच से 10 अक्तूबर तक ग्रीनपार्क में बेबी गेम्स-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आज का प्रतिभागी 2036 में भारत का प्रतिनिधि की थीम पर होगा। इसमें बच्चों की रुचि खेल के प्रति विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास रहेगा।

बेबी गेम्स में एथलेटिक्स, फुटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, साइकिलिंग, स्केटिंग, कराटे, योग, आर्चरी, जूडो, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, तैराकी, हैंडबाॅल, बॉक्सिंग, रस्साकशी, वेटलिफ्टिंग, मिनी गोल्फ, बास्केटबॉल, क्रिकेट और वालीबॉल समेत 25 खेलों की स्पर्धाएं होंगी। प्रतिभागियों को तीन से साढ़े चार वर्ष, साढ़े चार से साढ़े छह वर्ष और साढ़े छह से साढ़े आठ वर्ष के आयु वर्ग में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


बेबी गेम्स देशभर के बच्चों के लिए खुला रहेगा। प्रतिभागी www.babyolympic.com पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। तीन अक्तूबर से कानपुर और लखनऊ में सहायता केंद्र भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी और खेल जगत की हस्तियां बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें