फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ढाबों में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब, तीन को पकड़ा

Thu, 09 Nov 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। होटलों व ढाबों में बैठाकर शराब पिलाई जाने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने झांसी-कानपुर हाईवे पर पुखरायां के बने ढाबों में छापेमारी कर चेकिंग की। इस दौरान ढाबों पर तीन लोग शराब पीते पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर बुधवार को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब ठेकों, ढाबों, होटलों पर चेकिंग की। टीम में सीओ भोगनीपुर रविकांत गौड़, एसडीएम राजकुमार चौधरी व जिला आबकारी अधिकारी की टीम ने कई ढाबों पर छापेमारी कर हकीकत जांची। इस दौरान पुखरायां बाईपास व हाइवे किनारे ढाबों पर तीन लोग शराब पीते मिले। उनके पास से शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। साथ ही ढाबे संचालकों को जमकर फटकार लगाई। सीओ ने बताया कि शराब ठेकों के आसपास व ढाबों पर चेकिंग की गई है। बंदी पड़ी फैक्टरी व अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी जांच की गई है। ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें