फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी वारंट पर कानपुर कोर्ट में हाजिर हुआ शराब माफिया चंदू जाणी, नजीराबाद थाने से है 50 हजार का इनामी

Mon, 08 Feb 2021 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चंदू जाणी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान का अरबपति शराब माफिया चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू जाणी सोमवार को कानपुर कोर्ट में पेश हुआ। राजस्थान की बाड़मेर पुलिस कस्टडी में उसे कानपुर लाया गया है। नजीराबाद पुलिस ने उसे अपने केस में बी वारंट (गिरफ्तारी का आदेश) लेकर तलब कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को उसको कानपुर देहात की माती कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां पर भी उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। नजीराबाद थाने से उस पर 50 हजार का इनाम भी है। बाड़मेर का रहने वाला चंदू जाणी अवैध शराब का धंधा करता है। हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है।

बिहार और यूपी में शराब की सप्लाई करता है। महाराजपुर और नजीराबाद में उसके शराब भरे टैंकर पकड़े गए थे। तब रिपोर्ट दर्ज कर उस पर इनाम घोषित किया गया था। पिछले महीने बाड़मेर थाने में सरेंडर कर जेल चला गया था। इसके बाद नजीराबाद पुलिस ने बी वारंट जारी करवाकर जेल में तामील करवाया था। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि जल्द ही कोर्ट से अनुमति लेकर चंदू से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें