राजस्थान के शराब माफिया चंदू जाणी उर्फ चंद्रप्रकाश के पांच-छह कारखास कानपुर नगर व देहात के हैं। शराब पकड़ी जाने पर ये लोग उसकी मदद करते थे। जेल भेजे गए लोगों की जमानत तक करवाते थे। इसका पर्दाफाश राजस्थान पुलिस ने किया है। इधर शहर पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
नजीराबाद से वांछित पचास हजार का इनामी राजस्थान के बाड़मेर निवासी चंदू जाणी स्थानीय थाने में सरेंडर कर जेल चला गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए चंदू को सात दिन की रिमांड पर लिया है। शहर पुलिस और एसटीएफ राजस्थान पुलिस के संपर्क में है।