फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मौत बनकर गिरी बिजली, तीन झुलसे

Fri, 07 Oct 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट के भरतकूप में शुक्रवार की दोपहर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितरागोकुलपुर परिसर में बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दो रसोइयां व एक छात्र झुलस गए। मौके पर मौजूद लगभग एक दर्जन अन्य छात्र बाल-बाल बचे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय में जब छात्र भोजन करने के बाद हैंडपंप पर पानी पी रहे थे। रसोइया संगीता पत्नी शिवकुमारी और गणेशिया पत्नी रामभरोसे निवासी चितरा वहीं मौजूद थीं। इसी बीच बिजली गिरी और दोनों रसोइयां इसकी चपेट में आ गईं।

 
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने के बाद तीनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बिजली की चपेट में आए तीन लोग - फोटो : अमर उजाला
कक्षा आठ का छात्र धीरेंद्र पुत्र गौतम निवासी चितरा भी झुलस गया। यह देखते ही अन्य छात्र चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। प्रधानाध्यापक रामशंकर गुप्ता ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत में सुधार बताया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें