कानपुर देहात। पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन कर की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए। साथ ही छह स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई थी। शनिवार को अकबरपुर स्थित अत्रि आश्रम में सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों ने दीया जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि के बाद सभा में समाजसेवी ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर पाकिस्तान की तरफ से यह नापाक हरकत की। इसकी चारों ओर भर्त्सना हो रही है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। यहां लक्ष्मीकांत दीक्षित, शिवशंकर शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, मनीष तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, आयुष त्रिवेदी, गौरव त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, गयाप्रसाद तिवारी, पप्पू सिंह, पंकज शर्मा, ऋषि अवस्थी व दुर्गेश सविता रहे।