फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से ज्यादा हिंदूवादी नेताओं को जान का खतरा, इनपुट के आधार पर खुफिया विभाग जुटा रहा जानकारी

Wed, 05 Feb 2020 01:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर के दो हिंदूवादी नेताओं के अलावा 10 से अधिक ऐसे नेता हैं, जिन्हें जान का खतरा है। इस संबंध में शहर पुलिस व खुफिया विभाग को इनपुट मिले हैं। इस पर आला अधिकारियों के अलावा एलआईयू जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


खतरे के इनपुट की पुष्टि होती है तो पुलिस एहतियातन सुरक्षा मुहैया कराएगी। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी और विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के बाद शहर के दो हिंदूवादी नेताओं को सोमवार को सुरक्षा दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा व विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी रहे अवध बिहारी मिश्रा हैं। इनके अलावा शहर के 10 से अधिक हिंदू नेताओं को खतरा है। पुलिस व एलआईयू गोपनीय ढंग से सक्रिय होकर जानकारी जुटाने में लगी है। जो नेता किसी विवाद में रहे हैं या किसी तरह के भाषण देकर चर्चा में रह हैं, ऐसे नेताओं पर नजर है। 

कई बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी
जिन नेताओं को लेकर इनपुट मिला है, उनसे संबंधित कई बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है। उनकी रंजिश किससे रही है। विरोधी कौन-कौन हैं। अगर कोई पुराना मामला दर्ज हुआ है तो उसकी वर्तमान स्थिति क्या हैं। दूसरा पक्ष कहां हैं। ये सभी जानकारी जुटाने के बाद आलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

कई हिंदूवादी नेताओं के बारे में मिले इनपुट से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। जिसको जरूरत होगी, आलाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें