फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, लेफ्टिनेंट की मौत

Mon, 25 Jun 2018 02:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त कार व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गयी। इस हादसे में लेफ्टिनेंट राहुल की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

यूपी में इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। लेफ्टिनेंट अपने परिवार के साथ फर्रुखाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर में भागवत से लौट रहे थे। तभी डिवाइडर से टकराकर उनकी कार में आग लगने से हादसा हो गया। पीछे की कार में सवार लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला, लेकिन राहुल नहीं निकल सके। 

राहुल यादव की
तैनाती कैप्टन के तौर पर 2016 में जम्मू में हुई थी। वह इस वक्त अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी कर रहे थे और दो दिन पहले छुट्टी पर घर आये थे। 

 

राहुल का परिवार इटावा के अशोक नगर में रहता है। इस हादसे में राहुल यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव की आग से जलकर मौत हो गई। परिवार के मनोज कुमारी पत्नी महताब सिंह निवासी भरथना, रीना देवी पत्नी योगेन्द्र सिंह, हरसित यादव पुत्र योगेन्द्र सिंह यादव, एक अज्ञात गभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें