फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस देने के साथ पानी भी बचाएगा आरटीओ

Sat, 11 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में निर्माणाधीन कंप्यूटर कक्ष के बाहर तैयार होता रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। बारिश के पानी को बचाने के लिए  ‘अमर उजाला’ की मुहिम का असर सरकारी विभागों पर भी दिखने लगा है। आरटीओ दफ्तर में आनलाइन लाइसेंस योजना के लिए बन रहे कंप्यूटर भवन में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम शुरू हो गया है। एआरटीओ (प्रशासन) प्रभात पांडे का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि मानसून से पहले सिस्टम तैयार हो जाए, जिससे बारिश के पानी को बचाया जा सके।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही ‘अमर उजाला’ ने पानी की किल्लत का मामला उठाते हुए इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया था। इसके बाद केडीए ने करीब 35 बिल्डरों को नोटिस दिया और शासन से भी सरकारी इमारतों में सिस्टम को लगाने का फरमान आया। इसके बाद आरटीओ दफ्तर के परिसर में बन रहे कंप्यूटर भवन में भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
पार्कों में बनें छोटे- छोटे तालाब
कानपुर (ब्यूरो)। भू गर्भ जल संचयन को महानगर विकास समिति जागरूकता अभियान चलाएंगी। समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने शासन से मांग की है कि नगर के तालाबों की तलाश कर साफ कराया जाए। सभी पार्कों पर छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएं। इसमें बारिश का पानी संरक्षित हो सके। इस पानी से पौधों की सिंचाई के उपयोग पर लाया जाए । समिति के निखिलेश दुबे, संत शरण, अविनाश दीक्षित, प्रभात, देवर्षि, मनोज आदि ने अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जल संरक्षण दिवस पर गोष्ठी
कानपुर (ब्यूरो)। राष्ट्रीय एकता मिशन ने शुक्रवार को जल संरक्षण दिवस पर आरएसपुरम में गोष्ठी की। मुख्य वक्ता प्रो. डा. कमलाकांत पांडेय ने कहा कि 500 वर्ष पूर्व कवि रहीम ने पानी के महत्व को समझ लिया था। तभी उन्होंने रहिमन पानी राखिए... की रचना की। सभी को जल संरक्षण के उपायों को अपनाना चाहिए। प्रखर श्रीवास्तव, अतुल सिंह, दिग्विजय सिंह, बशीरूद्दीन, मो. यूसुफ खान, विभु सौरभ आदि रहे।
सुभाष कॉलेज में शिक्षा के साथ अमल की भी तैयारी  
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। अमर उजाला के वर्षा जल संरक्षण के अभियान का असर दिखने लगा है। वाई-ब्लॉक किदवई नगर स्थित सुभाष डिग्री कॉलेज ने अब शिक्षा के साथ जल संरक्षण की सीख भी देने की तैयारी की है।  कॉलेज प्रबंधन न केवल परिसर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा रहा है, बल्कि प्रतिदिन स्टूडेंटों को जल संरक्षण की शपथ भी दिला रहा है। जल संरक्षण की जागरूकता के लिए कॉलेज के स्टूडेंट और टीचरों ने रैली भी निकाली थी। प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि बरसात से पहले कॉलेज में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया जाएगा। ताकि वर्षा जल को संरक्षित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें