प्रो. नीलिमा गुप्ता
- फोटो : amar ujala
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता, टीएम भागलपुर यूनिवर्सिटी (बिहार) की वीसी बन गई हैं। कार्यकाल पूरा होने के चार महीने पहले ही उन्होंने सीएसजेएमयू की वीसी का पद छोड़ दिया। ऐसे में सीएसजेएमयू के वीसी का चार्ज कमिश्नर या झांसी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी को मिल सकता है।
प्रो. नीलिमा गुप्ता का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो रहा था। अक्तूबर में वह 65 साल पूरे कर रहीं थी। विवि में भी काफी समय से चर्चा थी कि वीसी 65 साल पूरे होने से पहले किसी अन्य यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन कर रहीं हैं। विवि में चल रहीं तमाम अटकलों को शनिवार को विराम लग गया।
अब विवि में न तो वीसी और न ही रजिस्ट्रार के पद पर स्थायी नियुक्ति रह गई है। वीसी ने लगभग तीन साल के कार्यकाल में रिसर्च वर्क पर काफी जोर दिया। विवि प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि हालांकि वीसी अभी सीएसजेएमयू में रहकर ही कार्य करेंगी। कई अधूरे कार्यों को भी पूरा करेंगी।