लेदर कारोबारी आबिद रियाज गिरफ्तार
पुलिस को मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से जलने की बात बताना, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बच्चे दोनों को मार देंगे। डर के चलते उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने यही बयान दिया। शीबा ने बताया कि ससुराल वाले बच्चे को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बच्चे को बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की। इसके बाद बेटे से पुलिस ने बातचीत की, तो पुलिस भी सोच में पड़ गई। अभी बेटा तोतली आवाज में ही बोलता है। उसने कहा कि पापा के पास नहीं जाना, पापा ने मम्मा को जला दिया। इसके बाद लेदर कारोबारी आबिद रियाज को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी