फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: देर शाम तक आएंगे अध्यक्ष व महामंत्री के परिणाम

Wed, 20 Aug 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान हुआ था। बुधवार सुबह से मतगणना की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर तक मतपत्रों की बंडलिंग का काम चलता रहा। देर शाम तक अध्यक्ष और महामंत्री पद के मतों की गणना पूरी हो जाएगी और एल्डर्स कमेटी द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि महामंत्री पद पर आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर राकेश सचान, अरविंद कुमार दीक्षित, सैयद सिकंदर आलम, सुरेंद्र कुमार पांडे, अनूप कुमार द्विवेदी और दिनेश चंद्र वर्मा मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव यादव, देशबंधु तिवारी, अखिलेश कुमार गुप्ता, ज्योतेंद्र कुमार दीक्षित, सुनील कुमार पांडे, नवनीत कुमार पांडे, अभय शर्मा भाग्य आजमा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रवि मोहन कटियार व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर बुला लिया गया था। सभी प्रत्याशियों के पहुंचने में लगभग 1 घंटे की देर हुई। उनके सामने मतपेटियों की सील खोली गई। इसके बाद अलग-अलग प्रत्याशियों के हिसाब से मत पत्रों को फाड़कर अलग किया गया फिर अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के मतपत्रों की अलग से बंडडिंग की गई। इस सब काम में काफी समय लग गया। दोपहर तक बंडलिंग चलती रही। इसके बाद गिनती शुरू की गई है। देर शाम तक अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें