फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास, ग्रामीणों के दौड़ाने पर बाइक छोड़ भागे चोर

Wed, 20 Aug 2025 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दो ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। मामला बिधनू थानाक्षेत्र का है। माैके से मोबाइल भी मिला है। प्रधान ने तहरीर दी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू थानाक्षेत्र के ओरियारा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने न्यू इंद्रानगर सोसाइटी के पास 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों चुराने का प्रयास किया। मेनलाइन की केबल काटकर एक ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे गिरा दिया। इसी दाैरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर दो बाइकें और एक मोबाइल छोड़कर भाग निकले। ग्राम प्रधान ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


न्यू इंद्रानगर सोसाइटी में बिजली सप्लाई के लिए डबल पोल में 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। मंगलवार देर रात बाइक सवार चोरों ने मेनलाइन की केबल काटकर एक ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे गिरा दिया। वहीं दूसरे ट्रांसफार्मर की केबल काटते समय आहट पाकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। पोल पर चोरों को चढ़ा देख ग्रामीण शोर मचाते हुए दाैड़े तो चोर पोल से कूदकर खेतों के रास्ते भागने लगे। इस दौरान चोरों की दो बाइकें छूट गई। बुधवार सुबह पोल के पास खेत में एक मोबाइल भी पड़ा मिला।
विज्ञापन

चोरों की मौके पर पड़ी दो बाइक - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार चार चोर मौके से भागते दिखे हैं। ग्राम प्रधान वीर सिंह ने दोनों बाइकें और मोबाइल पुलिस को सौंपकर तहरीर दी है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल और बाइक नंबर के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें