बांदा में दस्यु ठोकिया गैंग द्वारा 6 एसटीएफ जवानों की सामूहिक हत्या मामले में पैरवी करने वाले विशेष शासकीय अधिवक्ता ने परिवार की जान को खतरा बताया है। अधिवक्ता डकैती, मुठभेड़ ,लूट आदि के मामलों में प्रदेश सरकार/पुलिस की ओर से अदालतों में पैरवी कर रहा है।
अधिवक्ता ने शासन और प्रशासन से सुरक्षा तथा शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। विशेष न्यायाधीश (डकैती कोर्ट) में विशेष शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा है कि उनके द्वारा राज्य सरकार की तरफ अभियोजन हित में अदालत में पैरवी की जा रही है।