फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: वकील की नौ माह की बेटी की मौत, पिता का आरोप- कुछ देर पहले ही पिलाई गई थी दवा

Thu, 14 Mar 2019 03:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में बुधवार को वकील की 9 माह की बेटी की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बच्ची को कुछ देर पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा पिलाई थी। वकील ने आरोप लगाया कि दवा से बेटी की हालत बिगड़ी है। जिलाधिकारी ने डाक्टरों के दो सदस्यीय पैनल से शव के पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अस्पताल के डाक्टरों ने कहा है कि दवा कभी नुकसान नहीं पहुंचाती है।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर की है। बांदा के शंभू नगर में वकील सूर्य कुमार शुक्ला की 9 माह की पुत्री इशिता की अचानक हालत बिगड़ी और अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि दोपहर को उसके घर आई टीम ने बच्ची को दवा पिलाई थी। इसी के बाद पुत्री की हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, डीएम के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम के निर्देश दिए। देर शाम पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर पर कार्रवाई होगी।

सीएमओ ने बताया कि जिस वॉयल से बच्ची को दवा दी गई, उसी वॉयल से उसके पहले उसी मोहल्ले के कई बच्चों को दवा पिलाई गई है। किसी को कोई नुकसान नहीं है। सीएमओ और ईएमओ डा. विनीत सचान ने कहा कि दवा रिएक्शन या साइड इफेक्ट नहीं करती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें