फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसडीएम कोर्ट में वकील ने पुलिसकर्मियों को दी गालियां, तहरीर पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Mon, 29 Aug 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसडीएम कोर्ट में एक वकील ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है। पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसडीएम कोर्ट में एक वकील ने पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों को गालियां दीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना करीब दो सप्ताह पहले की है। पुलिस से भी शिकायत हुई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस तहरीर लेने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वकील पहले एक कर्मचारी से भिड़ता नजर आ रहा है। उससे कहासुनी व गाली गलौज कर ही रहा था तभी एक सिपाही ने बीच में दखल दे दिया। तब वकील उस पर भड़क गया और उसको भी गालियां देने लगा।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना एसडीएम सदर की कोर्ट का है। मामले में तहरीर भी दी गई थी लेकिन पुलिस उसको दबा कर बैठ गई। उसी बीच तत्कालीन एसडीएम सदर का तबादला हो गया। जिसके बाद मामला पूरी तरह से दब गया। जेसीपी का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। जो उचित होगा वह कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कर्नलगंज इलाके में शनिवार रात एक शख्स महिलाओं से अश्लीलता कर रहा था। उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिये आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

फीलखाना में तीन युवकों ने कुत्ते व पिल्लों को पीटा। उसके बाद बोरे में बंद कर फेंक दिया। जानकारी पर मयंक त्रिपाठी नाम के शख्स ने थाने में तहरीर दी] जिसके बाद आधार पर राशिद, नुमान व चुनमुन घोसी के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें