फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, शिवपाल ने बनाया नया मोर्चा

Thu, 30 Aug 2018 08:48 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
शिवपाल सिंह यादव
चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटके-दर-झटके लग रहे हैं। बुधवार को शिपवाल सिंह यादव ने अपनी नई पार्टी का एलान कर सपा को एक और बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी में लगातार उपेक्षा के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर दिया है।

पार्टी के गठन के बाद उन्होंने कहा कि जिन्हें सपा में सम्मान नहीं मिल रहा है उन्हें हमारे साथ आना चाहिए। साथ ही कहा कि हम अन्य छोटे दलों को भी जोड़ेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
शिवपाल यादव
इसके साथ ही शिवपाल सिंह ने भाजपा में शामिल होने की बात को अफवाह बताया। आज सुबह शिवपाल व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बीच फोन पर काफी देर गुफ्तगू हुई।

जिसके बाद से ही नई पार्टी के गठन की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी। शिवपाल समर्थकों का मानना है कि उन्हें चुनाव की रणनीति बनाने में महारत हासिल है। 2012 के चुनाव में सपा की जीत में उनकी भूमिका अहम थी।
 
विज्ञापन

3 of 8
पंखुड़ी पाठक
इससे पहले मंगलवार को सपा की प्रवक्ता और पार्टी का युवा चेहरा पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद पंखुड़ी ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पंखुड़ी करीब चार साल से सपा की फायरब्रांड नेता बनी हुई थीं। उनके कार्यों देखकर पिछले साल ही उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था।  


पंखुड़ी ने ट्विटर पर लिखे थे ये कमेंट....

बाक़ी मेरे लिए सबसे ज़रूरी है कि मैं अपनी बारे में क्या सोचती हूँ । लोगों की सोच तो समय समय पर बदलती रहती है । लेकिन मुझे सबसे पहले अपने आओ को जवाब देना है । इस अपमान और द्वेष से भरे माहौल के बीच मैं ख़ुद को जवाब नहीं दे पा रही थी । कोई भी सभ्य परिवार का व्यक्ति नहीं दे सकता ।
 

बाक़ी मेरे लिए सबसे ज़रूरी है कि मैं अपनी बारे में क्या सोचती हूँ । लोगों की सोच तो समय समय पर बदलती रहती है ।
लेकिन मुझे सबसे पहले अपने आओ को जवाब देना है ।
इस अपमान और द्वेष से भरे माहौल के बीच मैं ख़ुद को जवाब नहीं दे पा रही थी ।
कोई भी सभ्य परिवार का व्यक्ति नहीं दे सकता । https://t.co/YYSKRjUD5H

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018

4 of 8
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
हो सकता है लखनऊ के कुछ वरिष्ठ नेताओं से सम्बन्धों के कारण आपको बस उनका वर्जन मिला हो । लेकिन सपा से अपने वैचारिक मतभेद को मैं काफ़ी समय से सोशल मीडिया पर उठा रही हूँ । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा अपने फेसबुक आईडी से ब्राह्मण विरोधी पोस्ट शेयर करने पर मैंने कड़ी आपत्ति जताई थी।
 

हो सकता है लखनऊ के कुछ वरिष्ठ नेताओं से सम्बन्धों के कारण आपको बस उनका version मिला हो । लेकिन सपा से अपने वैचारिक मतभेद को मैं काफ़ी समय से सोशल मीडिया पर उठा रही हूँ । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा अपने FB id से ब्राह्मण विरोधी पोस्ट share करने पर मैंने कड़ी आपत्ति जताई थी। https://t.co/19cARPvF62

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018
विज्ञापन

5 of 8
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
फैसला तो मैंने बहुत पहले ही कर लिया था लेकिन एक उम्मीद थी की शायद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कोई बात हो सके । कल ही सुबह अपने द्वारा संचालित किया जा रहा #ISupportAkhilesh अभियान भी बंद किया था। इस्तीफ़ा लिख कर तैयार रखा था। लेकिन लिस्ट के आने पर समझ आ गया कि अब समय आ ही गया है ।
 

फ़ैसला तो मैंने बहुत पहले ही करइट्स था लेकिन एक उम्मीद थी की शायद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कोई बात हो सके । कल ही सुबह अपने द्वारा संचालित किया जा रहा #ISupportAkhilesh अभियान भी बंद किया था। इस्तीफ़ा लिख कर तैयार रखा था। लेकिन लिस्ट के आने पर समझ आ गया कि अब समय आ ही गया है । https://t.co/t3j1zN9kmS

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018
विज्ञापन

6 of 8
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
सामाजिक न्याय की लड़ाई और मज़बूत की जाएगी । अब तो किसी तरह की पाबंदी भी नहीं । 
 

सामाजिक न्याय की लड़ाई और मज़बूत की जाएगी । अब तो किसी तरह की पाबंदी भी नहीं :) https://t.co/IBXWgyYI73

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018
विज्ञापन

7 of 8
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
समाजवादी पार्टी ने अगर इतनी मेहनत भाजपा को टार्गेट करने में लगाई होती जितनी कि यह एक 26 वर्ष की महिला को पिछले 2 साल से टार्गेट करने में लगा रहे हैं तो शायद 2017 के परिणाम कुछ अलग होते। अभी भी ध्यान बस पार्टी की आंतरिक छुट मुट राजनीति में है। अफ़सोस इससे ऊपर नहीं उठ पाओगे।
 

समाजवादी पार्टी ने अगर इतनी मेहनत भाजपा को target करने में लगाई होती जितनी कि यह एक 26 वर्ष की महिला को पिछले 2 साल से target करने में लगा रहे हैं तो शायद 2017 के परिणाम कुछ अलग होते।
अभी भी ध्यान बस पार्टी की आंतरिक छुट मुट राजनीति में है।
अफ़सोस इससे ऊपर नहीं उठ पाओगे।

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018
विज्ञापन

8 of 8
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक
अंगूर खट्टे नहीं अंगूर सड़ गए हैं। जितनी टिप्पणी मुझ पर कर रही हैं उतनी नेताजी और शिवपाल जी पर भी कर लीजिए क्यूँकि वह भी यही बात कर रहे हैं जो मैं कर रही हूँ। बाक़ी अगर सोच रही हैं कि मुझ पर टिप्पणी कर के सपा में प्रसिद्ध हो जाएँगी या दो चार सपाई जान जाएँगे तो लगी रहिए।शुभकामनाएँ। 
 

अंगूर खट्टे नहीं अंगूर सड़ गए हैं।
जितनी टिप्पणी मुझ पर कर रही हैं उतनी नेताजी और शिवपाल जी पर भी कर लीजिए क्यूँकि वह भी यही बात कर रहे हैं जो मैं कर रही हूँ।
बाक़ी अगर सोच रही हैं कि मुझ पर टिप्पणी कर के सपा में प्रसिद्ध हो जाएँगी या दो चार सपाई जान जाएँगे तो लगी रहिए।शुभकामनाएँ https://t.co/pBuul0f44Z

— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) August 28, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें