फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्व. नागेंद्र स्वरूप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
गुब्बारे उड़ा कर स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते यूपी व - फोटो : Academy
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच गुरुवार से खेले जाएंगे। बुधवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर यूपी वेटरंस के अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने किया।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें गावस्कर इलेवन, पीएसी नर्सरी, कपिल इलेवन, आरवीएस एकेडमी, अजहर इलेवन, एचबीईसी, सचिन इलेवन, रागेंद्र स्वरूप एकेडमी, कुंबले इलेवन, एएस क्रिकेट एकेडमी, आरपीसीए और धोनी इलेवन खिताब के लिए टक्कर लेंगे।

सभी मुकाबले डीएवी मैदान पर सुबह सात बजे से खेले जाएंगे। बुधवार को शुभारंभ पर सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट आदि बांटी गई। इस मौके पर रामगोपाल शर्मा (पायलट), मो. याकूब, पंकज तिवारी, माजिद खलील आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज कुरील ने किया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें