फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में महिला के कमरे में घुसा मकान मालिक, दुष्कर्म करने के बाद पति को पीटा

Mon, 11 Feb 2019 08:21 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के दही चौकी में शनिवार रात किराए के मकान में रहने वाली महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पति के शिकायत करने पर उससे मारपीट की। देर रात युवक ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


गंगाघाट थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह पति के साथ दही चौकी में किराए के मकान में रहती है। शनिवार रात मकान मालिक उसके कमरे में घुस आया और उससे मारपीट की। इस दौरान कमरा बंद कर उससे दुष्कर्म भी किया। पति जब घर लौटा तो उसने उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया

पति ने जब शिकायत की तो उसे भी पीट दिया। देर रात पति ने पुलिस को सूचना दी। पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस दौरान पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि महिला व उसके पति की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दो दिन से हो रहा है विवाद दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि मकान मालिक व किराए पर रहने वाली महिला के बीच दो दिन से विवाद चल रहा है। सूचना पर लगातार दो दिन यूपी 100 भी घर गई। हालांकि विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें