फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसी और की जमीन बेंच 1.28 करोड़ हड़पे, कारोबारी पिता-पुत्र सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर थाने में कोर्ट के आदेश पर शहर के एक कारोबारी पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी कर 1.28 करोड़ रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि चारों लोगों ने मिलकर दूसरी जमीन का सौदा किया। इसका जब खुलासा हुआ तो रुपये भी नहीं लौटाए।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सत्यम विहार कल्याणपुर निवासी जितेंद्र सिंह का कानपुर देहात में ईंट-भट्ठा है। जितेंद्र के मुताबिक सिविल लाइंस निवासी राजकुमार काया व उनके बेटे देव काया से वर्ष 2015 में चौबेपुर स्थित मेसर्स आरएम रोलर फ्लोर मिल्स व चार बीघा 18 विस्वा जमीन का सौदा 3.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था।

राजकुमार ने बताया था कि मिल व जमीन बेचने का अधिकार उनके व बेटे देव समेत शांति नगर कैंट निवासी वरुण जोशी व अंकुश जोशी के पास है। इसके बाद उन्होंने एक करोड़ 28 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री का दबाव बनाने पर चारों कतराने लगे।
विज्ञापन


इस पर दस्तावेज खंगाले तो पता चला कि मिल व जमीन दोनों के ब्लॉक किदवई नगर निवासी रमाकांत मिश्रा के नाम है। जितेंद्र के मुताबिक थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट के जरिये चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। राजकुमार काया ने कहा मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जमीन का सौदा हुआ था। जितेंद्र ने जो चेक दी थी वह बाउंस हो गई थी। इसकी नोटिस भी उसे भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें