फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बीमार कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, डाकू शंकर केवट गैंग का था सदस्य

Thu, 08 Aug 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट की जिला जेल रगौली में सजा काट रहे कामता की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक डाकू शंकर केवट गैंग का सदस्य बताया गया है। बुधवार को उसे तेज पेट दर्द के बाद हार्ट अटैक पड़ा था तब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई।  राजापुर थानाक्षेत्र के सुरसेन निवासी कामता प्रसाद (62) पुत्र अमरनाथ को पुलिस ने वर्ष 2017 में पकड़ा था। राजापुर थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सजायाफ्ता कैदी था।

वह डाकू शंकर केवट गैंग का सदस्य था। गैंग के साथ कई घटनाओं में नामजद था। रगौली जेल में बुधवार की शाम को उसे तेज पेट दर्द की शिकायत पर पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात तक उसका इलाज चला। गुुरुवार की सुबह अचानक उसके सीने में दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की संभावना है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। शाम को इलाज के दौरान वहीं उसकी मौत हो गई। जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कैदी का प्रयागराज में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें