फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास केंद्र व मैदान के लिए भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। राष्ट्रपति के गांव परौंख में शनिवार को कौशल विकास केंद्र व खेलकूद मैदान निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन किया गया। अब एस्टीमेट बनाने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में कौशल विकास केंद्र व खेलकूद मैदान को बनाने के लिए झलकारी बाई राजकीय विद्यालय के पास संपर्क मार्ग किनारे राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन किया। जेई आरईडी आलोक कुमार ने बताया कि सीडीओ सौम्या पांडेय के निर्देश पर कौशल विकास केंद्र व खेलकूद मैदान के लिए राजस्व विभाग की टीम ने 0.3 एकड़ भूमि चिह्नित की है।
भूमि सीमांकन के बाद एस्टीमेट बनाने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय भेजी जाएगी। भूमि सीमांकन के दौरान लेखपाल राधेश्याम, ईओ नगर पंचायत डेरापुर सुरेश कुमार, जेई आरईडी आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधूरे कामों को जल्द किया जाए पूरा : डीएम
कानपुर देहात। डीएम व सीडीओ ने वर्चुअल माध्यम से अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने परौंख गांव में अधूरे पड़े कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। परौंख गांव राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पैतृक गांव में 22 जून को उनके आने की संभावना जताई जा रही है। दौरे को लेकर अफसरों की भी गांव में चहलकदमी बढ़ गई है।
शनिवार को डीएम जेपी सिंह और सीडीओ सौम्या पांडेय ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। जिसमें कहा गया कि गांव में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव में कराए जा रहे कामों की अफसरों से जानकारी ली। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने अधिकारियों को अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
परौंख में बदला गया लेखपाल
डेरापुर। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने प्रशासनिक व जनहित को ध्यान में रखते दो लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आरके मुकेश कुमार ने बताया राष्ट्रपति के गांव परौख में कार्यरत लेखपाल राधेश्याम को वहां से हटाकर उमरी-बुजुर्ग भेजा गया है। साथ ही बिसोहा गांव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रमाकांत श्रीवास्तव को उमरी-बुजुर्ग से हटाकर परौंख की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास खल्ला गांव का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि दोनो लेखपालों को चार्ज लेकर कार्य करने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें