फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भू माफिया गजेंद्र नेगी ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 5.40 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Jan 2026 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भूमिया गजेंद्र सिंह नेगी पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। रिटायर्ड शिक्षक से फ्लैट बुकिंग के बहाने 5.40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप सोमवार को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि नेगी अभी जेल में बंद है। रावतपुर राणा प्रताप नगर निवासी 82 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक विजय शंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि आवास विकास केशवपुरम निवासी गजेंद्र सिंह नेगी ने उन्हें कम दाम में अच्छे अपार्टमेंट का लालच देकर ठगा है।

विज्ञापन


नेगी ने शिक्षक और उनकी पुत्री से 5.40 लाख रुपये हड़प लिए। आठ साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो फ्लैट दिया गया और न ही बुकिंग की रकम लौटाई। शिक्षक की बेटी शिवकुमारी के लिए 1442 वर्ग फीट का फ्लैट बुक कराने के लिए गजेंद्र सिंह नेगी से संपर्क किया था। नेगी ने गुणवत्तापूर्ण फ्लैट बनाकर शीघ्र कब्जा देने का भरोसा दिलाया। इस पर शिक्षक ने अपने बैंक खाते से चेक के माध्यम से चार लाख रुपये दिए। वहीं, उनकी बेटी शिवकुमारी ने 1.40 लाख रुपये नेगी और उसकी फर्म को सौंपे। कुल 5.40 लाख रुपये बुकिंग राशि के रूप में दिए गए।

शिकायत में कहा गया है कि वर्षों तक इंतजार और बार-बार अनुरोध के बावजूद न तो फ्लैट मिला और न ही रकम वापस की गई। जब धनराशि वापस मांगी गई तो आरोपी टालमटोल करता रहा। हाल ही में सख्ती दिखाने पर आरोपी ने धमकी दी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें