कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे (जीटी रोड एनएच 91) को सिक्स लेन बनाया जाएगा। इसके लिए कानपुर और कन्नौज के 46-46 गांवों की जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सिक्स लेन के लिए कन्नौज के 46 गांवों की 68.24 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है।
एडीएम एलए केहरी सिंह ने बताया कि कन्नौज के 19 गांवों की 16 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। कानपुर के गांवों की 57.2460 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।