फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फील्डगन फैक्टरी वर्क्स कमेटी चुनाव में मजदूर यूनियन की जीत

विज्ञापन
फील्डगन फैक्टरी वर्क्स की कमेटी  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। फील्डगन फैक्टरी की वर्क्स कमेटी का दो साल के लिए होने वाला चुनाव शनिवार को कालपी रोड स्थित फैक्टरी में कराया गया। चुनाव में ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) से संबद्ध मजदूर यूनियन ने शानदार जीत हासिल की। छह में चार सीटों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

एआईडीईएफ की यूनियन अकेले चुनाव लड़ रही थी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) और इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन (आईएनडीडब्ल्यूएफ) की यूनियनों ने संयुक्त गठबंधन बनाया था। उन्हें दो सीटें मिलीं। चुनाव में अनमोल यादव को 384, दुर्गादत्त राठौर को 367, प्रदीप कुमार को 329, संतोष कुमार मिश्रा को 321, आलोक कुमार सिंह को 319 और जितेंद्र कुमार को 312 वोट मिले। कुल 656 वोट पड़े। एआईडीईएफ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि इसके पूर्व लघु शस्त्र निर्माणी और आयुध निर्माणी कानपुर में हुए चुनाव में बीपीएमएस का सफाया हो चुका है। फील्डगन के चुनाव में भी बीपीएमएस को हार मिली है। मजदूर यूनियन के आलोक कुमार सिंह, अनमोल यादव, दुर्गादत्त और जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। यूनियन के महामंत्री चंद्रभान यादव, आईआर मैकेनिज्म के जावेद हुसैन ने सभी को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें