फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक को जमकर पीटा, 16 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में परेड चौराहे पर चाचा के साथ खड़े भतीजे के कंधे पर हाथ रखने का विरोध करने पर 12 से अधिक लोगों ने उसे सड़क पर जमकर पीटा। पीड़ित ने 16 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परेड निवासी शिवकुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की रात 11 बजे वह परेड चौराहे पर दुकान में सिगरेट पी रहे थे। साथ में भतीजा अभिषेक था। अचानक एक कार और लाल रंग की स्कूटी से पांच से छह लोग आए और भतीजे के कंधे पर हाथ रख दिया। मना करने पर मन्नू रहमान का भांजा, आफाक, इकलाक, आरिफ और 10-12 अज्ञात लोगों ने बीच सड़क जमकर पीटा। भतीजा घायल हो गया। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधा पर कुल 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें