फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधा तोड़ने गंगा में उतरे मजदूर

Tue, 09 Feb 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने सोमवार को वाजिदपुद में गंगा पर अवैध रूप से बने बंधे को तुड़वाने के लिए आठ मजदूर लगाए। मजदूर उन्नाव की तरफ फावड़े, गैंती से बंधा तोड़ते रहे, वहीं पुलिस की मिलीभगत से शिकारी अवैध रूप से मछलियां भी पकड़ते रहे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने एक हफ्ते पहले गंगा में अवैध रूप से बंधा बनाने का मामला माई सिटी में प्रमुखता से उजागर किया। उसी दिन शहर आए नगर विकास मंत्री आजम खान ने इसे पढ़ते ही नगर विकास विभाग के सचिव एसपी सिंह को सभी संबंधित विभागों से वार्ता करते हुए मामले की जांच करने के आदेश दिए।

15 दिन में जांच रिपोर्ट भी तलब की। जांच चल रही है। सिंचाई विभाग की बैराज इकाई ने चार दिन पहले बंधे का वाजिदपुर की तरफ का हिस्सा तोड़ा। बैराज इकाई के अधिशासी अभियंता विजयवीर सिंह ने बताया कि इस पुराने बंधे का किनारे का हिस्सा तोड़ने के बाद आठ मजदूर लगाए गए हैं। मजदूरों से बंधे का उन्नाव की तरफ का हिस्सा तुड़वाया जा रहा है। धीरे - धीरे वे इसे तोड़ते हुए शहर की तरफ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें