फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेनरी के सेफ्टी टैंक साफ करने उतरे मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा...बोले- बिना किट क्यों उतारा

Wed, 27 Mar 2024 01:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में सेफ्टी टैंक साफ करने उतरे मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने टेनरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ में बुधवार सुबह टेनरी वेस्ट साफ करने टैंक में उतरे से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने टेनरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया।

विज्ञापन

जाजमऊ के सरैया स्थित स्थित जीनत टेनरी में बुधवार सुबह चकेरी के काजीखेड़ा निवासी सुरेश (50) अपने साथी शिवकटरा निवासी संजय और एक अन्य साथी के साथ ठेके पर टैंक साफ करने गया था। इस टैंक में टेनरी वेस्ट भरा था, जिसकी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।
उसे साथियों ने किसी तरह बाहर निकाला। फिर टेनरी कर्मियों के साथ उसे जाजमऊ स्थित नासिर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और बेटा निखिल, लकी और बेटी रिया है। बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि फैक्टरी मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही से सुरेश की मौत हुई है ,। उन्होंने कहा कि जहरीली गैस से भरे 10 फीट गहरे टेनरी वेस्ट के टैंक में उतारने के लिए कोई सुरक्षा किट क्यों नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें