नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वाशेबल एप्रन को बैलास्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य होना है। यह कार्य दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे शुरू करा रहा है। इस कारण कानपुर से होकर जाने वाली छह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर 25 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 18237 कोरबा-अमृतसर पांच से 25 अप्रैल तक, 18238 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस सात से 27 अप्रैल तक, 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ दो, चार, छह से नौ अप्रैल, 11, 13 से 16 अप्रैल, 18, 20 से 22 अप्रैल तक, 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन चार, छह, आठ से 11 अप्रैल, 13, 15 से 18 अपैल, 20, 22 से 24 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इसी तरह, 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन पांच, सात से नौ, 11, 12, 14 से 16, 18 से 19, 21 से 23 अप्रैल तक और 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम 07, 09 से 11, 13 से 14, 16 से 18, 20, 21, 23 से 25 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
60 मिनट देर से चलेगी
जयपुर मंडल के झर-जटवाड़ा खंड में एलसी-190 पर आरयूबी का कार्य होना है। ब्लॉक होने के कारण कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली 12404 लालगढ़–प्रयागराज /सूबेदारगंज 22 फरवरी को लालगढ़ स्टेशन से 60 मिनट देर से चलेगी।