फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लैब सहायकों ने संचालित की पैथोलॉजी, पीएचसी का एलटी सीएचसी में संबद्ध

Sun, 08 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। परिसर में शराब पीने व अभद्रता के आरोप में एलटी को कार्यमुक्त किए जाने के बाद शनिवार को सीएचसी की पैथोलॉजी की जिम्मेदारी लैब सहायकों पर रही। वहीं पैथोलॉजी को पूर्ण रूप से सुचारू रखने के लिए सीएचसी अधीक्षक ने न्यू पीएचसी बड़ा गांव भिक्खी के लैब टेक्नीशियन को सीएचसी में संबद्ध किया है।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी परिसर में शराब पीने के आरोप में कार्यमुक्त किए एलटी अमित गौतम शनिवार को सीएचसी में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। यहां उनको स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यमुक्त किए जाने की जानकारी दी। इस पर वह दोपहर करीब 12:30 बजे तक सीएचसी गेट के बाहर ही इंतजार करने के बाद वापस चले गए। जबकि सीएचसी की ओपीडी में अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ज्योति व डॉ. अनग द्विवेदी ने मरीजों को परामर्श देकर उपचार किया।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि परिसर में शराब पीने, स्टॉफ से अभद्रता व कार्य में लापरवाही के चलते शुक्रवार को एलटी अमित गौतम को सीएचसी से कार्यमुक्त किया गया था। उनके स्थान पर बड़ा गांव भिक्खी न्यू पीएचसी पर तैनात एलटी कुलदीप को सीएचसी से संबद्ध किया गया है। डे-ऑफ होने के चलते शनिवार को वह अस्पताल नहीं आए हैं। शनिवार को लैब सहायक मिथलेश कुमार व अंजना ने पैथोलॉजी का विधिवत तरीके से संचालन किया है। ओपीडी में कुल 225 रोगियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इसमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित रहे। 50 मरीजों को जांच करवाने की सलाह दी गई थी। सभी रोगियों की अस्पताल की पैथोलॉजी में ही जांच करवाई गई है। इसमें से 35 मरीजों की रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी गई है। शेष मरीजों की रिपोर्ट भी अगले दिन सौंप दी जाएगी। वहीं एलटी अमित गौतम ने कार्यमुक्त किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश न मिलने की बात कही है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
....................

लैब टेक्नीशियन से जान का खतरा बता की शिकायत
डेरापुर सीएचसी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने जिलाधिकारी, एसपी व थाने में शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह शुक्रवार को ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, सहायक लिपिक लक्ष्मी सिंह के साथ परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। सुरक्षित मातृत्व दिवस को लेकर अस्पताल आई महिलाओं की जांच में देरी होने पर उन्होंने लैब में जाकर पता किया तो कर्मचारियों ने बताया कि एलटी अमित गौतम अनुपस्थित हैं। इस पर उन्होंने परिसर का ही एक कमरा खुलवाया। वहां उन्हें एलटी नशे की हालत में मिले। डॉक्टरी करवाने की बात कहने पर एलटी अस्पताल से भाग निकला। अस्पताल के मेन गेट पर पहुंचने पर एलटी ने उनको गोली मारने की धमकी दी। साथ ही कर्मचारियों के सामने कार से कुचलने व फर्जी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। सीएचसी अधीक्षक ने एलटी से स्वयं की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
......................
वर्जन...........
डेरापुर सीएचसी अधीक्षक की ओर से तहरीर मिली है। मामले में जांच कर करवाई जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- संजेश कुमार, थानाध्यक्ष डेरापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें