फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संभागीय प्रतियोगिता में केवी-2 चकेरी के खिलाड़ियों ने लगाया पदकों का शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 चकेरी के खिलाड़ियों ने 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 100 पदक जीते। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कानपुर, फतेहगढ़, लखनऊ, लालगंज, रायबरेली, शाहजहांपुर और बरेली में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, स्केटिंग, स्विमिंग, योग, एथलेटिक्स, शतरंज, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और बैटमिंटन प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 44 स्वर्ण, 37 रजत और 19 कांस्य पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। एथलेटिक्स खिलाड़ी आरव सिंह और स्विमिंग खिलाड़ी आदर्श पांडेय ने अपने-अपने तीनों इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।


बालक वर्ग की स्विमिंग में आकाश पांडेय ने तीन और आदर्श पांडेय ने दो स्वर्ण पदक जीते। योग में रोहन सिंह, आर्चरी में अर्नव ने एक-एक स्वर्ण, एथलेटिक्स में आरव सिंह ने चार, अनुभव कुमार सिंह, एसएस तिवारी, अनीश सिंह, नवनीत कुमार ने एक-एक स्वर्ण, जूडो में अनमोल प्रजापति, आर्यन राजपूत, रितिक कुशवाहा, जायद, मो. रेहान, अतुल यादव ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन में आर्यन, अभिषेक ने एक-एक स्वर्ण, शतरंज में निरंजन मोहंता ने स्वर्ण, ताइक्वांडो में अरुणेंद्र प्रताप, हार्दिक श्रीवास्तव, केशव दीक्षित, शिवांशु, विनायक गुप्ता, अभिनव सिंह, अथर्व तोमर, शिवा यादव, अनमोल सिंह ने एक-एक स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की स्केटिंग में विराशिनी सिंह ने दो स्वर्ण, एथलेटिक्स में तनिष्का प्रजापति, आर्चरी में विदुषी और काशिश, जूडो में आनंदी, निधि, अक्षिता और स्वाति, शतरंज में श्रेया सिंह व बॉक्सिंग में सोनम ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, नीलम त्यागी, अजय त्रिपाठी, रुचिका वर्मा, राकेश सोनकर, काजल, रामजी समेत अन्य शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें