फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushagra Murder: बरामद रस्सी से ही घोटा था कुशाग्र का गला...फिरौती के लेटर से मेल खा गई प्रभात की हैंड राइटिंग

Sat, 06 Jan 2024 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कुशाग्र अपहरण और हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि बरामद रस्सी से ही कुशाग्र का गला घोटा गया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को गला घोंटने वाली रस्सी पर स्किन पार्टिकल्स मिले हैं। वहीं, फिरौती के पत्र से प्रभात की हैंड राइटिंग मेल खा गई है। पुलिस को सभी जांच रिपोर्ट मिल गई हैं। पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
Kushagra Murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कपड़ा कारोबारी के बेटे कुशाग्र कनौडिया की जिस कमरे में हत्या की गई थी, वहां से बरामद रस्सी से ही उसका गला घोटा गया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को रस्सी की जांच के दौरान स्किन पार्टिकल्स मिले हैं। वहीं, फिरौती वाले पत्र की हैंडराइटिंग भी प्रभात की हैंडराइटिंग से मेल खा गई है। 
विज्ञापन


बिसरा रिपोर्ट में कुशाग्र को किसी तरह के जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को सभी जांच रिपोर्ट मिल गई हैं। मामले का चश्मदीद अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को बनाया है। पुलिस ने एक सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी की है।

रायपुरवा के आचार्यनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कानौडिया के बेटे कुशाग्र कनौडिया का 30 अक्तूबर को ट्यूशन टीचर रचिता वत्स ने अपने प्रेमी प्रभात शुक्ला व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे कि तभी उन्हें 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए पत्र मिला। 
विज्ञापन


अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने फिरौती का पत्र लेकर आए युवक की स्कूटी पहचान कर परिजनों की मदद से उसे पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने कुशाग्र का शव ओमनगर दर्शनपुरवा में प्रभात शुक्ला के घर से बरामद किया था। पुलिस ने रचिता, प्रभात व प्रभात के एक दोस्त को जेल भेज दिया था।
 
Trending Videos

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों पर रासुका की तैयारी कर लगी गई है। अगर आरोपपत्र दाखिल होने से पहले वे जमानत के लिए अदालत में अर्जी देते हैं तो रासुका की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराकर कम समय में पीड़ित परिवार को न्याय और आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

सभी रिपोर्ट मिल गई हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।- प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें