फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushagra Murder Case: कोर्ट में पिता-चाचा को धमकाया, बोले- पहले बेटा खो दिया, अब मिल रही जान से मारने की धमकी

Tue, 09 Jul 2024 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुशाग्र के पिता ने एडिशनल सीपी से कहा कि पूरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रभात ने ही मेरे बेटे को मार डाला। अब तक बेटे की आत्मा की शांति और इंसाफ के लिए कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं, तो खुलेआम धमकी दी जा रही है। एडिशनल सीपी ने उन्हें हर संभव मदद व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
kushagra murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर का चर्चित कुशाग्र हत्याकांड सोमवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। सोमवार को कोर्ट में हत्याकांड की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम के बाहर आरोपी प्रभात के चाचा ने कुशाग्र के चाचा और पिता से गाली गलौज किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एडिशनल सीपी ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

रायपुरवा के आचार्यनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के बेटे कुशाग्र की बीते 30 अक्तूबर 2023 को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात और साथी शिवा को जेल भेज दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। वर्तमान में एडीजे सप्तम की कोर्ट में गवाही चल रही है।
कुशाग्र के चाचा सुमित कनोडिया लखनऊ से इस पूरे मामले की पैरवी कर रहे हैं। सुमित ने बताया कि सोमवार को एडीजे (सप्तम) त्रिपुरारी मिश्रा की कोर्ट में उनके चाचा संजय कनोडिया की गवाही थी। इस वजह से वह बड़े भाई मनीष के साथ कोर्ट पहुंचे थे। भीतर संजय की कोर्ट में गवाही चल रही थी। उस दौरान हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रभात शुक्ला के चाचा रामू शुक्ला किसी से फोन पर बात करते हुए कह रहे थे कि तुम परेशान न हो।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा गया
तुम मेरे ऊपर से अपना हाथ न हटाना, हम सबको निपटा देंगे। इसके बाद फोन बंद करने के बाद बेवजह गाली गलौज शुरू कर दिया। दोनों ने टोका तो रामू ने धमका दिया। आरोपी के चाचा की धमकी से डरे कनोडिया बंधुओं ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर से शिकायत की। एडिशनल सीपी ने कहा कि कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बेटे को मार डाला, अब हमें भी धमका रहे
कुशाग्र के पिता ने एडिशनल सीपी से कहा कि पूरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रभात ने ही मेरे बेटे को मार डाला। अब तक बेटे की आत्मा की शांति और इंसाफ के लिए कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं, तो खुलेआम धमकी दी जा रही है। एडिशनल सीपी ने उन्हें हर संभव मदद व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें