फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रावण ने विभीषण को दरबार से निकाला

विज्ञापन
महाराष्ट्र भवन में आयोजित सुंदरकाण्ड की शू​टिंग में लगे रावण के दरबार में वि​भीषण और रावण के बी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। दरबार में रावण को विभीषण समझा रहे हैं, कि हे भ्राता तुम अनीति के रास्ते पर चल रहे हो। दूसरे की स्त्री का हरण उचित नहीं है। इसलिए सीता को वापस भेज दो और भगवान राम से अपनी गलती के लिए क्षमा मांग लो।
विज्ञापन


वो सह्रदय हैं, आपको माफ कर देंगे। इतना सुनते ही रावण आग बबूला हो गया और धक्का देकर विभीषण को दरबार से बाहर कर दिया। खलासी लाइन स्थित महाराष्ट्र भवन में तीसरे दिन मंगलवार को विभीषण और रावण के बीच हुए वार्तालाप का दृश्य फिल्माया गया। फिल्म की तकनीकी टीम मुंबई से आई है।

फिल्म में राम का किरदार अभिषेक, सीता का किरदार प्रियंका सचान, लक्ष्मण का किरदार करन, हनुमान का किरदार माधव और रावण का किरदार अशोक बाजपेई ने निभाया है। इस मौके पर प्रोडक्शन मैनेजर सुशील चक, हरिश्चंद्र, राजीव गुप्ता, अनुराग कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें