फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30 जगहों से मिलने लगे केपीएल के फ्री पास, ग्रीनपार्क में आज खुलेगा काउंटर

विज्ञापन
केपीएल के पास दिखातीं महिलाएं।  - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की शुरुआत दो मार्च से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगी। इसके मैच दर्शक निशुल्क देख सकेंगे। केसीए की ओर से पास देने के लिए शहर के 30 स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों की शुरुआत गुरुवार शाम चार बजे से हो गई है। वहीं, ग्रीनपार्क स्टेडियम के काउंटर से भी दर्शक शुक्रवार सुबह 11 बजे से अपनी आईडी दिखाकर निशुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि केपीएल में दर्शकों की इंट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। दर्शकों को बैठाने के लिए वीआईपी, डायरेक्टर, ए पवेलियन, ए बालकनी, ए ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। जबकि, खिलाड़ियों और वीआईपी मेहमानों के लिए प्लेयर्स पवेलियन में स्थान बनाया गया है।

डॉ. कपूर ने बताया कि ग्रीनपार्क काउंटर से निशुल्क पास शुक्रवार से मिलेंगे। वहीं, गुरुवार शाम से शहर में 30 अन्य काउंटर से निशुल्क पास का वितरण शुरू कर दिया गया है। दर्शकों को पास लेने के लिए अपने आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी जमा करनी पड़ेगी। रोज 10 से 15 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। तो, स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन मैच दिखाया जाएगा। इस दौरान उनके खान-पान की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन काउंटर से मिलेंगे निशुल्क पास
एसएस ज्वेलर्स, बर्रा
सोना ज्वेलर्स, बिरहाना रोड
स्माइल स्टोर, बिरहाना रोड
बाटू टेलीफोन प्वाइंट, गोविंदनगर
बाटू टेलीफोन प्वाइंट, लाजपतनगर
बाटू टेलीफोन प्वाइंट, काकादेव
बाटू टेलीफोन प्वाइंट, दबौली
द हेजल नट फैक्टरी, सिविल लाइंस
जाफरान, कोका-कोला क्रॉसिंग
स्पेजब्लेंड्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि., फजलगंज
केरमिक मॉल, जीटी रोड
रीजेंटा होटल, हर्षनगर
ग्रैंड पॉ, हर्षनगर
सान्वा रेस्टोरेंट, जाजमऊ
सुरपाल टायर, जरीब चौकी
जैन मार्बल, किदवईनगर
हेरीटेज मार्बल, किदवईनगर
कोहली जनरल स्टोर, नवीन मार्केट
ट्रीट, नवीन मार्केट
एबीसी न्यूज, साकेतनगर
सर्राफ कूलिंग, संतनगर
एब्स्यूलियूट स्टूडियो, शास्त्रीनगर
एक्लेयर्स, स्वरूपनगर
थर्मोकेयर इंडस्ट्रीज, स्वरूपनगर
फ्रेंजो गंगे क्लब, स्वरूपनगर
एम्रोल्ड टॉवर, स्वरूपनगर
कृष्णा कम्यूनिकेशन, कल्याणपुर
लियॉन मार्केटिंग, विकासनगर
तेजूमल, स्वरूपनगर
सन एंड मून लाइट्स, तिलकनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें