फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अगस्त का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, इन उपायों से होगा धन लाभ

Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
अगस्त का महीना शिव की आराधना के पावन माह की वजह से खास होता ही हैं वहीं इस माह कई बड़े त्योहार भी पड़ते हैं। माना जाता है कि इस माह में किया गया पूजन व दान-पुण्य विशेष फलदायी होता है। 
ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय श्रीवास्तव बता रहे हैं कि यह महीना किन राशियों के लिए लाभकारी है... 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
मेष- अार्थिक उन्नति, ससुराल और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार में वृद्धि होगी, नया वाहन या नवीन कार्य में सिद्धि होगी। दिनांक 8 अगस्त अशुभ है।
वृष- यात्रा की लाभ मिलेगा, विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। सुदूर क्षेत्र की यात्रा संभव है। दिनांक 12 अगस्त को सावधानी रखें, महा पात्र से सुखद रिश्ते रहेंगे और शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
मिथुन- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, विद्या बुद्धि का लाभ रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, उत्साह पूर्ण समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा सफल होगी।
कर्क - नए रोजी , रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 9 अगस्त अशुभ है।
 

4 of 7
डेमो पिक
सिंह - कामयाबी के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बेल पत्र का वृक्ष लगाने से सभी मनोकामनाऐं पूर्ण होंगी। इस सप्ताह आपके कारोबार क्षेत्र में विस्तार की संभावना है। स्वास्थ पर ध्यान दें।
कन्या- इस राशि वालों को स्वास्थ में विशेष ध्यान देना चाहिए। धन खर्च की अधिकता रहेगी। उदर विकार और कंठ रोग से पीड़ित हो सकते हैं। उधार-लेन-देन से बचें, पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। अध्ययन में अरुचि रहेगी, दिनांक 8 और 9 अशुभ है।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
तुला- ससुराल, पत्नी से मन-मुटाव रहेगा, वाहन धीमे चलाएं। अधिकारियों से मतभिन्नता और तनाव रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी, विदेश व्यापार से लाभ रहेगा। दिनांक 9 अगस्त अशुभ है।
वृश्चिक- भाई-बहन, मित्रों से लाभ रहेगा, ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा अध्ययन में रुचि रहेगी। दिनांक 5 अगस्त अशुभ है।
 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
धनु- स्वास्थ्य में ध्यान दें, सन्तान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अध्ययन में रुचि कम होगी, अार्थिक पक्ष में नये अयाम जुड़ेंगे। सफेद चीजों का दान करें। दिनांक 11 अगस्त अशुभ है।
मकर- वाहन सुख प्राप्त होगा। माह पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। पिता से सहयोग रहेगा, सप्ताह उत्साह पूर्ण रहेगा। कार्यों में प्रगति रहेगी, केले का वृक्ष लगाने से लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
कुम्भ- इस राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। मामा पक्ष से सहयोग रहेगा। दिनांक 7 अगस्त ठीक नहीं है, पीपल का वृक्ष लगा सकते हैं।
मीन- मीन राशि वालों को रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। कुटुम्ब जन से सहयोग रहेगा। पुत्र-पुत्री से सुखद समाचार मिलेंगे, वाणी-विद्या का लाभ रहेगा। दिनांक 6 अगस्त ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें