हमरे देस का मौसम विभाग बढ़िया है... जो हुई जात है वही बतावत है... कि कन्नौज मा बारिस भई... आज बछरावां मा बड़ा बड़ा ओला गिरा.. हम कहा अरे ई बताओ की आवे वाले कल मा का होए वाला है... तो ऊ कहे कल वाला परसों बतईबे... अईस तो है आपन मौसम विभाग...।
विज्ञापन
2 of 7
राजू श्रीवास्तव
उप्पर से ई न्यूज चैनल वाले अइसन डरावत हैं कि पूछो मत... क्या मुंबई पानी में समा जाएगी... मुंबई कर रहा त्राहिमाम त्राहिमाम... मुंबई की बारिश में डूबा अमिताभ बच्चन का बंगला...। अच्छा अइसे मा कुछ लोग अफवाह भी खूब फैलावत हैं... अरे ग्वालटोली मा कमर तक पानी भर गवा... चमनगंज मा गर्दन तक पानी भरा है... कोऊ कहिस घंटाघर बह गया... बर्रा मा मिला है... नौबस्ता वाले ओका रस्सी से बांधकर रोके की कोसिस कर रहे हैं... अरे रावण का पुतला है का! एक कहिन अरे कानपुर सेंट्रल पानी मा बह के लाल इमली पे चढ़ गवा है... बताओ हमार दद्दा को दिल्ली जाय का रहा... ये अफवाह सुन के ऊ रिक्शा वाले से कहिन चलो लाल इमली चलो ट्रेन पकडे़ का है... तो रिक्सा वाला कहिस चाचा भांग खाए हौ का !!.. तो दद्दा ओका डांट के कहिन हम नशा नहीं करित है...।
विज्ञापन
3 of 7
राजू श्रीवास्तव
इधिर गजोधर बताईन अरे इत्ती भयंकर बरसात है कि जाजमऊ पुल बह के किदवई नगर में आय गवा है... बताओ लोग अइसन लम्बी लम्बी छौकत हैं कि का बताई...।
ऐसेहे एक बार भयंकर बरसात मा रामादेवी के पास बहुत तगड़ा जाम लगा रहा... छह घंटे से गाड़ी वहीं के वहीं फंसी रहीं... ओमा भी कुछ लोकल मुरहे टाइप के लौंडे फंसे हुए लोगन केर मौज लेवत रहें...। का भईया फंस गए जाम मा!! ए रम्पत देख ये बड़े लोग आज कइसे कार मा फंसे हैं.. इनकी मैडम का देख.. का जबरदस्त मेकअप किये हैं...।
4 of 7
राजू श्रीवास्तव
अबे सुरेस ई बस मा तो बरात है.. ये देख दूल्हा.. ये दुल्हे का काजल देख बह के ठुड्डी तक आय गवा है.. हेल्लो !!.. ई जाम अब खुले वाला नहीं है.. जाजमऊ पानी की टंकी के पास ऊ 200 साल पुराना बरगद गिर गवा है.. ओका हटाय मा दुई दिन लगी.. दुल्हे के फेरे यही चौराहे पे करवाय लेव...। वही जाम मा कलक्टर गंज के व्यापारी भी कार मा फंसे रहे...। 6-7 घंटा गुजर गवा रहे...। भूखे प्यासे फंसे रहे सब... तो उनमें से एक कहिस कि यार बहुत गजब भुखान हन...।
विज्ञापन
5 of 7
राजू श्रीवास्तव
पिज्जा आर्डर कर दें का...। ऊ पिज्जा वाले का फोन करिन की पिज्जा भेज देव...। जब ऑपरेटर एड्रेस पूछिस तो कहे... रामादेवी चौराहे से 66 नंबर की गाड़ी मा बइठे हैं...। सामने एक लाल रंग केर ट्रक है जेमा लिखा है डोंट टच मी... डोंट किस मी और हमरे पीछे एक टेम्पो है... ओमा लिखा है मेरी चलती है तो तेरी क्यूं जलती है... इन दुईनो के बीच मा हमरी कार है सिल्वर कलर की...। युपी78- IM 1213 वही मा पहुंचाय देव...। अब बताव अइसे जाम मा जब स्कूटर... मोटरसाइकिल हिल नहीं पा रही है तो ऊ पिज्जा का हेलीकाप्टर से डिलीवरी करे अइहे !! बताओ !! एक बात अऊर आपन कानपुर तो वइसेव है बड़ा नगीना... बारिश आधा घंटा कीचड़ पूरा महीना...।
विज्ञापन
6 of 7
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
मगर भैया एक बात कहब... बरसात के मौसम केर बातहे अलग है... पूरा माहोल एकदम चौकस हुई जात है...। घरन मा पकौड़ी तली जात हैं... भुट्टा सेंके जात है...। काहे से बरसात भई तो मतलब स्कूल केर छुट्टी और लग गए उधम काटे मा... हमहूं आपन बचपन मा बरसात के पानी मा खूब नहाइत रहे...। कागज केर नाव बनाय बनाय के पानी मा छोड़ित रहे...। मगर अब हम देखे हैं कि लोग पानी मा भीगे से बचत हैं...।
पहिले के जइसन कोऊ बरसात केर पानी मा नहावत नहीं ना.. काहे से अब सबके जेब मा होत है मोबाइल.. अउर मोबाइल भीग ना जाए। अरे हम कहत हैं नहाओ जम के.. मोबाइल राखौ साइड मा अउर कुदरत का आनंद लेव.. काहे से जिंदगी फिर न मिलिहै दोबारा...। लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है... कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ...
काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ...