Fatehpur News: चौडगरा कस्बे में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने जमकर किसानों के मुद्दों पर राय रखी। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण करने वालों को जेल होनी चाहिए।
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में किसान यूनियन के नेता राकेश सिंह टिकैत का हाईवे के बड़ौरी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। टिकैत के आने की सूचना पर क्षेत्र के सभी किसान यूनियन के कार्यकर्ता सुबह से ही टोल प्लाजा पर एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर को पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आखिरी दम तक किसानों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। किसानों का शोषण करने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए। जब तक किसानों का पैसा हड़पने वाले पैसा न लौटा दें। तब तक जमानत नहीं मिलनी चाहिए।