फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में किंग कोबरा: डॉक्टर के केबिन की दवा रैक में मिला 3.5 फीट लंबा सांप, सपेरे ने किया रेस्क्यू

Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में एक किंग कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा। 
विज्ञापन
सपेरे ने सांप को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिबरामऊ के खानपुर कसावा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में एक किंग कोबरा ने दहशत फैला दी। सांप डॉक्टर के केबिन में दवाइयों की रैक में घुस गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब दवा रैक में बड़े सांप को देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एक सपेरे को बुलाया।
विज्ञापन


सपेरे ने पहुंचकर देखा कि दवाइयों की रैक में 3.5 फीट लंबा किंग कोबरा है। उसने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। वन विभाग को सूचना दी गई। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें