फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: भट्ठा मजदूर की डंडे से पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

Tue, 07 Apr 2020 09:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रांत बिहार जनपद नवादा थाना मुफ्फसिल के गांव दौलतिया निवासी मुकेश (19) पुत्र रामखिलावन व जोगेंद्र फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू के पास भट्ठे पर काम करते थे।
विज्ञापन


सोमवार रात दोनों में रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। इस पर जोगेंद्र ने डंडे से मुकेश पर हमला कर दिया। उसके सिर में कई डंडे मारे इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अन्य भट्ठा मजदूर उसे निजी अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर वह शव वापस भट्ठे पर ले गए। सुबह जानकारी होने पर भट्ठा मालिक फतेहगढ़ के गांव रम्पुरा निवासी योगेश कटियार ने कोतवाली में जोगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें